Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव की अनुशंसा पर 10 निर्माण कार्यों के लिये 45 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

गरियाबंद। जिला अंतर्गत बिन्द्रानवागढ़ के विधायक जनक ध्रुव की अनुशंसा पर कलेक्टर बीएस उइके ने 10 निर्माण कार्यों के लिये 45 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भेजीपदर में विरेन्द्र घर से अमरसिंह प्रधान घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत हरदीभाठा में वार्ड क्र.15 में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम पंचायत जाड़ापदर में वार्ड क्र. 15 में सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत सरनाबहाल में वार्ड क्रं 03 में सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत झरगांव में डमरू घर से बेलपति नाला तक सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत जिड़ार में वार्ड क्र.12 में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम पंचायत दबनई में वार्ड क्र.03 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिये 5-5 लाख रूपये,

ग्राम पंचायत हरदीभाटा में वार्ड क्र 11 में सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत भाठीगढ़ के नहानबिरी में आंगनबाड़ी से अकबर घर तक सीसी रोड निर्माण के लिये पृथक-पृथक रूप से 2 लाख 50 हजार रूपये तथा ग्राम पंचायत देहारगुड़ा में वार्ड क्र. 04 के चबुतरा में टाईल्स लगाने के लिये 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Exit mobile version