Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

“एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान” के प्रबल पक्षधर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

बीजेपी कार्यालय में स्मृति दिवस का आयोजन

गरियाबंद। सोमवार, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गरियाबंद में बिंद्रानवागढ़ मंडल द्वारा स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया,और उनके बताए राष्ट्रवाद के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने डॉ. मुखर्जी के संघर्षपूर्ण जीवन, राष्ट्रहित में दिये गये उनके बलिदान तथा विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया की डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिये उनके बलिदान और भाजपा की वैचारिक नींव को मजबूत करने में एक राष्ट्रवादी विचारक का अमूल्य योगदान है।
अनिल चंद्राकर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिये अपने प्राणों की आहूति दी, आज हम उनके बलिदान को याद कर रहे हैं।

कार्यक्रम में आशीष शर्मा ने भी विचार व्यक्त करते हुये कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने से बड़ी और सच्ची श्रद्धांजलि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति और कुछ नहीं हो सकती है। डॉ मुखर्जी की प्रबल ईच्छा थी कि इस देश में एक निशान, एक विधान और एक प्रधान हो।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि उनकी श्रद्धांजलि के लिये इससे बड़ा कोई और काम नहीं हो सकता।डॉ. मुखर्जी को भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ भाजपा कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में पारस ठाकुर,अजय रोहराधनराज विश्वकर्मा, मिलेश्वरी साहू, बिंदु सिंन्हा, धनंजय नेताम, विष्णु मरकाम, सरोजिनी रात्रे, मुकेश बिसेन, प्रीतम प्रधान, परमेश्वर सेन, भानु निर्मलकर, फारुख चौधरी, देवेंद्र कश्यप, रामगुलाल सिंन्हा , रूपनारायण यादव, राजू सिंन्हा उपास्थित रहे।

Exit mobile version