Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

श्रावण सोमवार को भांठागांव स्वयं भू शिव लिंगेश्वर मे निकलेगी भव्य पालकी यात्रा

* श्रावण सोमवार को भांठागांव स्वयं भू शिव लिंगेश्वर मे निकलेगी भव्य पालकी यात्रा…
* अद्भुत शिव लिंग के स्पर्श से बंद घड़ी हो जाती है चालू, दर्शन के लिए उमड़ती है श्रद्धालुओ की भीड़…

राजनांदगांव : शहर से कुछ दूर स्थित ग्राम गठुला- भेड़ीकला से लगे ग्राम भाठागांव में धरती फोड़ प्रगट हुए भगवान स्वयं भू शिव लिंगेश्वर की सावन मास के दूसरे सोमवार को धूमधाम से भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी।

संस्कारधारी को विकास कार्य कराने मिलेगी 44 करोड़ रूपए की सौगात; 9 अगस्त को रामकृष्ण नगर कृष्णकुंज जज कालोनी के पास होगा कार्यक्रम आयोजित- महापौर ने कि नागरिकों सेउपस्थित होने की अपील

दूसरे सोमवार को दोपहर 2 बजे निकाले जाने वाले इस भव्य स्वयं भू शिव लिंगेश्वर पालकी यात्रा के संबंध में मंदिर के पुजारी विजेंद्र दास ने बताया कि भीषण गर्मी के दिनों में जमीन फोड़ उपजे इस शिव लिंग का दर्शन करने के श्रावण मास में श्रद्धालुओ की भीड़ रहती है।‌ इस बार ग्राम स्तर पर भगवान स्वयं भू शिव का भ्रमण कराया जाएगा।

उन्होने बताया कि मनुष्य के हृदय की तरह धड़कनें वाले इस स्वंय भू शिव लिंगेश्वर में बंद घड़ी को स्पर्श करने से वह चालू हो जाता है।इससे बडी संख्या में भक्त जन दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और यहां आकर मनोवांछित फल की प्राप्ति कर रहे हैं।

“सावन सोमवार को भव्य पालकी यात्रा”

मंदिर समिति के नरोत्तम साहू ने बताया कि भगवान शिव लिंगेश्वर की बढ़ती ख्याति को देखते हुए भक्तो की श्रद्धानुसार इस सोमवार को भगवान स्वयं भू शिव लिंगेश्वर की भव्य पालकी यात्रा निकाली जा रही है।

जिसका बाजे-गाजे के साथ ग्राम भ्रमण होगा।मंदिर समिति से जुड़े चिरंजीव सिन्हा विरेंद्र चौहान , पुष्पा चौहान, देवाशीष रुद्र विकास चौधरी, अरुण दामले उपेंद्र कुमार आदि ने बताया कि भीषण गर्मी के दिनों में खेत जैसे धान्य स्थल से प्रकट हुए इस चमत्कारी भुईफोर शिव लिंगेश्वर को स्पर्श करने से हृदय की धड़कन महसूस होती है। जिसे अनुभव कर भक्त जन धन्य महसूस करते हैं।‌

शिवोम् विद्यापीठ सांकरा में हरेली की धूम, गेड़ी और पौधारोपण से दिया हरियाली का संदेश

इसी तरह ग्राम के खेमलाल, इनेश्वर साहू, यशवंत, कुलेश्वर‌, चमन साहू खेमंत भागीरथी, नरोत्तम साहू साहू आदि ने बताया कि भगवान शिव लिंगेश्वर में रोजाना पूजा पाठ का आयोजन जारी है। कावरिये जल चढ़ा रहे हैं वहीं वैदिक मंत्रो के बीच भगवान शिव का दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक किया जा रहा है।

मंदिर में भक्तों द्वारा ओम नमः शिवाय का जाप व रामायण पाठ भी अनवरत जारी है वहीं श्रावण मास के हर सोमवार को भंडारा प्रसादी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस बार सावन के दूसरे सोमवार को ग्राम में भगवान स्वयं भू शिव लिंगेश्वर की भव्य पालकी शोभा निकाले जाने का कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जनो को शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Exit mobile version