सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस 17 सितम्बर को संभाग मुख्यालय दुर्ग में जलाएं जाएंगे सवा लाख आशीर्वाद का दीया
* प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने वी.सी. के माध्यम से तैयारी की समीक्षा की
यह भी पढ़े 👉: मोहला । आदिवासी अंचलों में शिक्षा का विस्तार “भोजटोला” में “हाई स्कूल” का लोकार्पण
यह भी पढ़े 👉: IG अजय कुमार यादव ने की दोषमुक्त मामलों की समीक्षा, विवेचना सुधारने पर दिया जोर!
यह भी पढ़े 👉: बिहान ने बदली “चितरेखा” की तक़दीर, शुरू की किराना दुकान
यह भी पढ़े 👉: बेमेतरा : जिला जल एवं स्वच्छता मिशन करेगी लापरवाह निर्माण एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई
प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने अवगत कराया कि संभाग मुख्यालय दुर्ग में सेवा संकल्प अभियान की प्रथम दिवस संध्या पर सवा लाख आशीर्वाद का दीया जलाएं जाएंगे। इस हेतु विधायकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी दायित्व सौंपे गये हैं। उन्होंने कलेक्टर एवं अधिकारियों को बेहतर ढंग से सफल आयोजन का दायित्व सौंपते हुए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थान चयन एवं समुचित तैयारी करने के निर्देश दिये।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इसी तरह जिले के नगरीय निकायों एवं विकासखंड मुख्यालयों में भी सामूहिक रूप से एक सुनिश्चित स्थान पर आशीर्वाद का दीया जलाने का पहल किया जाए। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक सामंजस्य के साथ जिले में सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाया जाए।