Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पैसा देने से मना करने पर की युवक की हत्या, आरोपी हुआ गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में पैसा देने से मना करने पर एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसमे बदमाश ने विवाद के बाद चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया है। जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद CCTV कैमरे के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्ण वर्मा ने खमतराई पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने यह बताया कि रावाभाटा खदान तालाब के पास सागर सिंह नाम का एक युवक मृत पड़ा पाया गया है।

 

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया पता चला कि युवक की मौत चाकू मारने से हुई है। पुलिस ने आसपास CCTV कैमरे की मदद से रावभांटा के निवासी विकास विश्वकर्मा को पकड़ा और पूछताछ में आरोपी ने यह बताया कि 30 अप्रैल 2025 को रात सागर सिंह रास्ते से गुजर रहा था। जिस दौरान उसने सागर को रोककर पैसों की मांग की। दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया है।

Exit mobile version