Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गोवर्धन पूजा पर सांसद विजय बघेल ने की गौ माता की पूजा, खिलाया खिचड़ी

गोवर्धन पूजा 2025

गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सांसद विजय बघेल ने की गौ माता की पूजा

भिलाई: गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ने अपने निज निवास सेक्टर-5, भिलाई में पारंपरिक विधि-विधान से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल भी उपस्थित रहीं। दोनों ने मिलकर गौ माता की पूजा-अर्चना कर खिचड़ी और अमृततुल्य दूध का भोग अर्पित किया।

पूजन कार्यक्रम के दौरान श्री भगवानी यादव द्वारा पारंपरिक दौहे प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे और श्रद्धा भाव से पूजा में भाग लिया।

इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा, “गोवर्धन पूजा की परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है और यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ गौ माता के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है।

उन्होंने यह भी बताया कि जब प्रभु श्रीराम 14 वर्षों का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे, तब दीप जलाकर दीपावली मनाई गई थी। दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है, जिसमें अपने गांव उरला में ग्रामवासियों के साथ मातर पर्व मनाने के पश्चात वे निज निवास पर गौ पूजा करते हैं।

इसके बाद भाई दूज का पर्व आता है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है।इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से सांसद श्री बघेल ने क्षेत्रवासियों को भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने और गौ माता की सेवा के महत्व को समझाने का संदेश दिया। और दिपावली धनतेरस गोवर्धन पूजा की बधाई शुभकामनाए दी।

Exit mobile version