Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रदेश देवांगन कल्याण समाज के पदाधिकारियों ने की कैबिनेट मंत्री से सौजन्य भेंट, महाकुंभ में शामिल होंगे कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

01 जून 2025 को होगा "देवांगन महाकुंभ" का आयोजन

रायपुर (संतोष देवांगन): प्रदेश देवांगन कल्याण समाज के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन, युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोहर देवांगन, संगठन मंत्री रवि देवांगन, संरक्षक श्री मेघनाथ देवांगन एवं सलाहकार श्री विनोद देवांगन ने छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री माननीय लखन लाल देवांगन जी से सौजन्य मुलाकात कर 01 जून को राजधानी रायपुर में होने वाली “देवांगन महाकुंभ” कार्यक्रम के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उन्हें कार्यक्रम में समाननीय अतिथि के रूप में आमंत्रण दिया. जिसे माननीय कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने बड़े ही सहजता से आमंत्रण स्वीकार किया और उन्होंने “देवांगन महाकुंभ” में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान करते हुए कहा कि समाज की एकता समाज हित हेतु जो भी संभव होगा वह मैं अपनी ओर से प्रयास कर उसे अवश्य पूरा करूंगा।

Exit mobile version