Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात

रायपुर : माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से आज सीएम हॉउस में संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने समाज के पदाधिकारियों से आरक्षण के संबंध में चर्चा करते हुए भरोसा दिलाया कि आदिवासियों का हक हर हाल में उन्हें मिलेगा।

उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आदिवासियों के हक को सुरक्षित रखने के लिए राज्य सरकार हमेशा प्रयास करते रहेगी।मुलाकात के दौरान सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री भरत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।

Exit mobile version