Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों ने की चैतन्य बघेल और OSD से मुलाकात 

चरोदा : आज 13 दिसंबर को भारत स्काउट्स एवम गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री निवास भिलाई-3 में माननीय मुख्यमंत्री जी के सुपुत्र आदरणीय श्री चैतन्य बघेल जी (बिट्टू ) , माननीय मुख्यमंत्री जी के ओएसडी आदरणीय श्री आशीष वर्मा जी से गुलदस्ता भेंटकर मुलाकात किया। तथा भारत स्काउट्स एवम गाइड्स जिला संघ दुर्ग द्वारा जिला रैली का आयोजन पाटन में करने विस्तार से चर्चा किया गया एवम कार्यक्रम के रूपरेखा के बारे में अवगत कराया गया।

इस अवसर पर आदरणीय श्री मनीष बंछोर जी (ओएसडी मुख्यमंत्री ) एवम आदरणीय श्री के.के.चंद्रवंशी (निजसचिव मुख्यमंत्री ) भी उपस्थित रहे । मुलाकात के दौरान प्रमुख रूप से जिला आयुक्त(स्काउट)एवम जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल , जिला मुख्य आयुक्त श्री अविनाश चंद्राकर , जिला सहायक आयुक्त एवम विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री टी.आर.जगदल्ले , विकासखण्ड सचिव पाटन श्री ललित कुमार बिजौरा , जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री फनेन्द्र लोधी शामिल रहे ।

Exit mobile version