Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नगर निगम के ऑफिस में बैठकर शराब पी रहे थे अधिकारी… रंगे हाथ पकडे गए… सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल…

(संतोष देवांगन) दुर्ग : नगर निगम दुर्ग (Municipal Corporation Of Durg) फिर सुर्खियों में आ गया है, क्योंकि जिस विभाग के अधिकारियों को दुर्ग शहर के अवैध कब्जे पर कार्रवाई करनी चाहिए उसी विभाग का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुर्ग नगर निगम (Municipal Corporation Of Durg) के अधिकारी दुर्गेश गुप्ता अतिक्रमण विभाग में बैठकर एक पूर्व पार्षद के साथ शराब पीते नजर आ रहे हैं।

डिप्टी कलेक्टर-कार्रवाई की जाएगी 

आपको बता दें कि, यह वीडियो नगर निगम दुर्ग का है, जहां कार्यालय में बैठकर अतिक्रमण शाखा के अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एक पूर्व पार्षद के साथ बैठकर जाम छलका रहे है। जैसे ही कैमरा अंदर पहुंचा वहां बैठे अधिकारी तुरंत सकपका गए और उन्होंने स्वीकार किया की शराब पी जा रही थी। वहीं  इस मामले में दुर्ग डिप्टी कलेक्टर अरविंद एक्का ने बताया कि, यह मामला संज्ञान में आया है। इस पर कार्रवाई जरूर की जाएगी। दुर्ग निगम कमिश्नर को इसकी जानकारी देकर उन्ही से कार्रवाई कराई जाएगी।

Exit mobile version