Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जनसमस्या निवारण शिविर में 163 आवेदन प्राप्त, 85 का स्थल पर निराकरणप्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा-कलेक्टर

कोरिया MCB : जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत, पोड़ी (बचरा) मिडिल स्कूल के मैदान में किया गया। इस जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में क्षेत्र के विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े ने आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए बल्कि सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए। श्री राजवाड़े ने राजस्व प्रकरण से सम्बंधित प्रकरण पर सम्बंधित एसडीएम, तहसीलदार को शीघ्र निराकरण करने को कहा।⬇️शेष⬇️

श्री राजवाड़े ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध वन कटाई को तत्काल रोकें साथ ही आम लोगों को अधिक संख्या में पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगो की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो। इसीलिए प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का आयोजित कर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं के बारे में इन अधिकारियों द्वारा जानकारी दी जाती है, आप सभी लोग लाभ उठाएं।⬇️शेष⬇️

कोरिया कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि जन समस्या समाधान शिविर लगाने का उद्देश्य ग्रामीण भाई-बहन सरकार की योजनाओं से रूबरू हो सके, उनका लाभ ले सके। शिविर में मांग, शिकायत, समस्या आदि आवेदन के माध्यम से निराकरण हो सके। उन्होंने न्यायालयीन प्रक्रिया व मांग से सम्बंधित आवेदनों पर कहा विचार-विमर्श कर उचित निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्व से सम्बंधित प्रकरण अधिक हैं, उनका निदान भी शीघ्र किया जाएगा। कलेक्टर ने किसानों से कहा कि धान खरीदी प्रारंभ हो गया है, टोकन प्राप्त होने के बाद धान ही विक्रय करें।⬇️शेष⬇️

वही शिविर स्थल पर राजस्व, आदिवासी विकास विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खाद्य, स्वास्थ्य, मत्स्य पालन विभाग, श्रम, आयुष्मान विभाग, पशु पालन विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, कृषि, लोक सेवा यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, शिक्षा, उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम लोगों से आवेदन प्राप्त किए और इन विभागों में संचालित योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी भी दी गई। विभिन्न हितग्राही मूलक सामग्रियों, प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड, श्रमिक पंजीयन कार्ड आदि का वितरण किया गया।⬇️शेष⬇️

आज शिविर में करीब 163 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 17 शिकायत, 146 मांग से सम्बंधित आवेदन थीं, जिसमें से 85 आवेदनों का निराकरण स्थल पर किया गया। शेष 78 आवेदनों को समय-सीमा के भीतर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए गए। उक्त शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, गणमान्य नागरिक श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Exit mobile version