Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पाटन: विधायक देवेंद्र यादव का NSUI ने किया स्वागत, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

गुरुदेव देवांगन, पाटन : पाटन विधानसभा के ग्राम अमलेश्वर डीह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का NSUI कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पाटन, रानीतराई और जामगांव आर कॉलेजों के छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए।

NSUI ने किया स्वागत

राजा साहू, विनय चंद्राकर और ईश्वर सिन्हा के नेतृत्व में NSUI पाटन विधानसभा की टीम ने विधायक देवेंद्र यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

छात्रों की समस्याएं सुनीं, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने छात्रों से संवाद किया और कॉलेजों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने शिक्षा और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।

कांग्रेस और युवा नेताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में संजय यदु, सौरभ कामडे, उमेश साहू, राजदीप महिलवार सहित युवा कांग्रेस एवं NSUI के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version