Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

NSUI प्रदेश सचिव ने बी.कॉम अंतिम वर्ष के प्रश्न पत्र को जाँच कर बोनस देने की माँग की, सौंपा ज्ञापन

NSUI प्रदेश सचिव ने बी.कॉम अंतिम वर्ष के प्रश्न पत्र को जाँच कर बोनस देने की माँग की, सौंपा ज्ञापन

गरियाबंद : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित बीकॉम अंतिम वर्ष की विषय इनकम टैक्स की परीक्षा 11 मार्च 2023 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुई । छत्तीसगढ़ NSUI प्रदेश सचिव अहसन मेमन से बीकॉम अंतिम वर्ष के अधिकांश परीक्षार्थियों ने शिकायत कर बताया कि उक्त प्रश्न पत्र में अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए ।

पाठ्यक्रम से बाहर प्रश्न पूछे जाने के कारण अधिकांश परीक्षार्थियों को अनुत्तीर्ण होने का डर सता रहा है एवं भविष्य अंधकार में लग रहा । NSUI प्रदेश सचिव अहसन मेमन ने वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय के प्राचार्य को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा साथ ही प्रश्न पत्र को जाँच कर बोनस अंक देने की माँग की।

पत्र के साथ इनकम टैक्स के प्रश्न पत्र कोड क्रमांक 3043 की छाया प्रति संलग्न किया है । पत्र को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल कुल सचिव पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय व जिला कलेक्टर गरियाबंद को प्रेषित किया गया है ।

Exit mobile version