Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बोरी, तिलई, गठला के स्कूल में NSS का जागरूकता पाठशाला

बोरी, तिलई, गठला के स्कूल में NSS का जागरूकता पाठशाला

राजनांदगांव : शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य केएल टांडेकर के संरक्षण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी इकाई (1) प्रोफेसर संजय सप्तऋषि एवं इकाई (2) प्रोफेसर करुणा रावटे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक दीपक कुमार के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम बोरी में बच्चों को योग सिखाया गया।

योग के महत्व को बताया गया। जिसके साथ-साथ योग के लिए सामान्य दिशा निर्देश के बारे में बताया गया। इसी के साथ साथ माध्यमिक शाला ग्राम- तिलई में बच्चों को योग के महत्व एवं योग हेतु सामान्य दिशा निर्देश के बारे में बताया गया। और शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय ग्राम गठला में भी बच्चों को योग के महत्व एवं योग हेतु सामान्य दिशा निर्देश के बारे में बताया गया।

इसी के साथ साथ कुमारी पूजा वर्मा ने उपरोक्त तीनों विद्यालयों में इलेक्ट्रॉनिक पॉल्यूशन के दुष्प्रभावों के बारे में बताया एवं इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट को रीसायकल करने में हमारी क्या भूमिका है, इस बारे में बताया गया।

Exit mobile version