Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अब जल्द ही बोरवेल में फंसे राहुल को निकाला जायेगा बाहर

जांजगीर-चांपा : राहुल पर एक बिग अपडेट सामने आयी है ,बता दे की मालखरौदा विकासखंड के पिहरीद गांव में 10 जून से 60 फीट गहरे बोरवेल में फंसे राहुल साहू को कुछ देर में सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। वही इसके तुरंत बाद राहुल को एंबुलेंस से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल ले जाने की पूरी तैयारी भी कर ली गई है। सीएम भूपेश बघेल भी लगातार रेस्क्यू कार्य पर नजर बनाये रखे हुए हैं।

वही सीएम भूपेश बघेल ने वीडियो काॅल से कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला से बातचीत कर रेस्क्यू कार्य का जायजा भी लिया। सीएम ने कहा की पूरा प्रशासनिक अमला व रेस्क्यू टीम लगातार मेहनत करती रही, जिसके चलते 82 घंटे के कढ़ी मेहनत के बाद अब रेस्क्यू टीम राहुल के करीब पहुंच गयी है,टीम अब उसकी आवाज सुन पा रही है । जल्द ही रेस्क्यू टीम राहुल को बाहर निकालने वाला है ,पूरे प्रदेश के लोगो की भावनाएं पूरी टीम के साथ है।

आज सुबह ही जांजगीर जिले के कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने टनल का जायजा लिया और सीएम बघेल जी से कहा आपके मागदर्शन में लगातार हमारी टीम काम कर रही है ,जिसके चलते जल्द ही हमें सफलता मिलने वाली है। कलेक्टर ने सीएम को यह भी बताया कि राहुल को अपोलो तक ले जाने के लिए ग्रीन काॅरिडोर तैयार किया गया है। इसके लिए तीन एंबुलेंस भी तैयार है।

Exit mobile version