Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पीएम आवास : कार्यो में कम प्रगति एवं अपूर्णता पर 34 ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस जारी

गरियाबंद । जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कार्यों को पूर्ण कराने कलेक्टर बी.एस. उइके जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में जाकर मैदानी अमलों की लगातार बैठक ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज मैनपुर के सामुदायिक भवन में ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्रों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में पीएम आवास की कम प्रगति एवं कार्य अपूर्णता पर गहरी नाराजगी जताते हुए कुल 34 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत कुल 11 हजार 33 आवास वर्ष 2024-25 अंतर्गत स्वीकृत किये गये है। इनमें से 1 हजार 277 आवास पूर्ण हो चुके है, शेष प्रगतिरत है। कलेक्टर ने पीएम आवास योजना अंतर्गत धीमी प्रगति वाले पंचायतों के अधिकारी कर्मचारियों को सक्रिय होकर प्राथमिकता में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही कार्यों का जिओ टैगिंग भी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पीएम आवास योजना अंतर्गत सर्वे, जिओ टैगिंग, इंस्टॉलमेंट के नाम से अवैध वसूली की शिकायत नहीं आनी चाहिये।

इस संबध में शिकायत पाये जाने पर संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित करने कोई लापरवाही न बरते। सर्व संबंधित सक्रियता एवं गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए लोगों को योजना से लाभान्वित कराये।

Exit mobile version