Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अवैध कब्जे पर चलवाया निगम ने बुलडोजर, 50 से अधिक अवैध कब्जो को तोडा गया

बिलासपुर : बिलासपुर में सरकारी जमीन पर गरिकानूनी  कब्जा करके बनाई गई 50 दुकानों को निगम ने बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया है। इस कार्रवाई का कब्जाधारियों ने विरोध किया है। जिसके चलते पुलिस बुलानी पड़ी। दरअसल, शहर के आउटर में सीपत रोड स्थित मोपका चौक और उसके तीनों दिशाओं की सड़क पर अस्थायी अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसके चलते यहां ट्रैफिक जाम, पार्किंग की समस्या आती रहती थी। साथ ही यह हादसे की आशंका भी बनी रहती थी।

 

नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को स्वयं से कब्जा हटाने के लिए पहले नोटिस जारी किया गया था। लेकिन, नोटिस मिलने के बाद भी उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया गया। यहां अतिक्रमण हटाने के बाद चौक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही गार्डन का भी निर्माण किया जाएगा। यहां बाजार चौक के पास शासकीय जमीन पर करीब 50 गौरकानूनी कब्जे किये गए थे, जिसमें 15 कब्ज़ो ने पक्का निर्माण कर लिया था। जिस पर निगम ने सभी अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला दिया। अब कब्जा हटने से यहां की सड़क और चौड़ी हो गई है।

Exit mobile version