शशिकांत सनसनी मोहला मानपुर छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में चल रहे ऑपरेशन प्रयास को बड़ी सफलता मिलने की खबर है। सीमावर्ती थाना क्षेत्र मदनवाड़ा के ग्राम रहते के पास स्थित मंडा पहाड़ में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है।
सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के प्रमुख सदस्य विजय रेड्डी और डीवीसी सदस्य लोकेश के मारे जाने की सूचना है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि फिलहाल बाकी है।
भारी बारिश के बावजूद सुरक्षा बलों की टारगेट टीम ने नक्सलियों के ठिकाने पर सटीक कार्रवाई की है। यह इलाका पहले भी नक्सली गतिविधियों का गढ़ रहा है, और कई बार यहां से कारतूस, हथियार और माओवादी सामग्री बरामद हो चुकी है।
अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ अब भी जारी है और इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज किया जाएगा।
नक्सलीयों के मारे जाने की अधिकारी पुष्टि की है
