Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी..जाने क्या है पूरा मामला

बलौदाबाजार : जिले से बड़ी खबर सामने आयी है , जंहा एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वही उसके ससुरालवालों पर आरोप है कि वे उसे काफी प्रताड़ित करते थे। जिसके चलते युवती ने यह कदम उठया है। बता दे की युवती ने फांसी लगाने के कुछ देर पहले ही अपनी मां को फोन किया था और कहा था कि मैं तुम्हें सब कुछ बताऊंगी। मगर बात होने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत की खबर आ गई। यह मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।

बता दे की सहाड़ा निवासी शिवा साहू की शादी डेढ़ साल पहले संगीता साहू(21) से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। पर  7 महीने बाद जब शिवा की मां का देहांत हो गया। उसके बाद से पति-पत्नी में नहीं बन रही थी अक्सर किसी न किसी  बहस हो जाती थी । वही संगीता के मायकेवालों ने बताया है कि शिवा की मां के मौत के बाद से ही वह संगीता को परेशान करता था। साथ ही संगीता का ससुर भी उसे काफी प्रताड़ित करता था।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को संगीता ने जब अपनी मां नीमा साहू को फोन किया था। तब संगीता ने नीमा से कहा था कि मां मैं तुम्हें सब कुछ बताऊंगी। इतना ही कहकर उसने फोन काट दिया। वही इसके कुछ देर बाद संगीता के ससुर ने नीमा को संगीता के मौत की जानकारी दी थी। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिजन उसके सुसराल पहुंचे। उन्होंने देखा कि संगीता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जिसके बाद संगीता के माता-पिता ने पूरी घटना के बारे में पुलिस को बताया है और उसके ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं की उसे दहेज के सामान के लिए प्रताड़ित करते थे। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में केस दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है ।

Exit mobile version