Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कुम्हारी : नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष श्रीमति मीना वर्मा ने संभाला पदभार कक्षद्वार पर मत्था टेक कर की प्रार्थना

कुम्हारी/(राकेश कुमार सोनकर): नवनिर्वाचित नगर पालिका परिषद कुम्हारी अध्यक्ष श्रीमति मीना वर्मा ने गुरुवार को नगरपालिका में अपना पदभार संभाला। इसके पूर्व सुबह 11:30 बजे पालिका पहुंचते ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर ने श्रीमति वर्मा का स्वागत किया पालिका परिसर में अध्यक्ष ने सर्वप्रथम तुलसी का पौधा लगाया साथ ही दो अन्य पौधे भी लगाए। पालिका में प्रवेश के पूर्व उन्होंने पालिका की सीढ़ी में मत्था टेका और प्रार्थना कर अंदर प्रवेश किया।

वही कक्ष में प्रवेश के पूर्व उन्होंने कक्षद्वार को प्रणाम किया पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पार्षदों से विस्तृत चर्चा करते हुए नगर के विकास के लिए सबके मार्गदर्शन ,सहयोग एवं प्रयास से जनहित के कार्यों को पूरा करने की बात कही। इस मौके पर पालिका के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई देते हुए परिचयात्मक भेंट किया इस दौरान भाजपा पार्षद उमाकांत साहू, पंकज वर्मा, प्रणव श्रीवास्तव, सुजीत यादव, गोविंद बघेल, दीपक बैस, अमित नंदेश्वर, सुरज यादव, पूर्व पार्षद श्रीमति रागिनी निषाद, श्रीमति साधना स्वर्णकार, महिला मोर्चा श्रीमति सुनीता कुर्रे, श्रीमति तृप्ति चंद्राकर, श्रीमति जूही चंद्राकर, श्रीमति जुली सिंह सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं पत्रकारगण आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version