Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*भाजपा के सदस्‍यता अभियान के महापर्व में नए सदस्‍यों का तिलक लगाकर किया स्‍वागत*

*0 विश्‍व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक समूह से जुड़ने का अवसर है भाजपा का सदस्‍यता अभियान*

*0 महुआभांठा, फरहद में आयोजित हुआ भाजपा का सदस्‍यता अभियान*

*राजनांदगांव।(दीपक साहू)* भाजपा का सदस्‍यता अभियान तेज गति से चल रहा है। गांव-गांव तक भाजपा समर्थक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर इस अभियान से जुड़कर भाजपा की सदस्‍यता ले रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्‍यक्ष मधुसूदन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में भाजपा नेता व अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के पूर्व परवेज अहमद द्वारा राजनांदगांव विधानसभा के ग्रामीण इलाके में सदस्‍यता अभियान की शुरुआत की गई है। उन्‍होंने बताया कि, शुक्रवार को इस सदस्‍यता अभियान के तहत ठाकुरटोला इलाके के महुआभाठा, फरहद में ग्रामीणों को भाजपा की सदस्‍यता दिलाई गई। इस महापर्व पर सभी सदस्‍यों का तिलक लगाकर स्‍वागत किया गया।⬇️शेष नीचे⬇️

पूर्व मुख्‍यमंत्री व विधानसभा स्‍पीकर डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव जिले में सदस्‍यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने का आह्वान किया है। सांसद संतोष पांडेय ने हर घर तक पहुंचकर नए सदस्‍यों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने का मंत्र दिया है। सदस्‍यता अभियान कार्यक्रम को पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा की विचारधारा का मुख्‍य स्‍तंभ संस्‍कृति संपन्‍न विकासशील भारत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा ने ही विगत दस वर्षों में विकास के ऐतिहासिक सोपान तय किए हैं। भाजपा का हर सदस्‍य उनसे और उनके नए भारत के संकल्‍प से सीधा जुड़ा हुआ है। पूर्व भाजपा जिला अध्‍यक्ष संतोष अग्रवाल ने इस दौरान नए सदस्‍यों का भाजपा के इतिहास से भी परिचय कराया। उन्‍होंने कहा कि, यह पं. दीनदयाल उपाध्‍याय, श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्‍ण आडवाणी जैसे पुराधाओं की विरासत है। हम सभी का सौभाग्‍य है कि हम ऐसे राजनीतिक दल के सदस्‍य हैं जिसकी जड़ें हमारी संस्‍कृति, संस्‍कार और समृद्ध विचारधारा से जुड़ी हुई है।⬇️शेष नीचे⬇️

 भाजपा नेता परवेज अहमद ने सदस्‍यता लेने वालों का स्‍वागत करते हुए कहा कि, आप विश्‍व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक समूह का हिस्‍सा बन चुके हैं। यह अपने आप में गर्व का विषय है कि, आप उस दल का हिस्‍सा हैं जिसका नेतृत्‍व प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी जैसे कर्मयोगी कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि, छत्‍तीसगढ़ में भाजपा ने 15 सालों तक डॉ. रमन सिंह की अगुवाई में अपनी छाप पूरे देश और विश्‍व में छोड़ी थी। अब मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का सुशासन उस यात्रा को आगे लेकर जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि, आप सभी का उत्‍साह यह बताता है कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने सभी का जीवन स्‍तर उन्‍नत किया है और इससे वे खुश हैं। उन्‍होंने सभी का धन्‍यवाद भी ज्ञापित किया।⬇️शेष नीचे⬇️

उक्‍त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सूर्यकांत भंडारी, ग्रामीण मंडल सदस्य चंदन कश्यप, महुआभांठा सरपंच गुंजा साहू, बूथ अध्‍यक्ष अनिल यादव, मनोज यादव, अमर सिंह सोनवानी, कमल किशोर साहू, महेंद्र मंडावी, फरहद सरपंच हिमेश्वरी जांगड़े, दक्षिण मंडल संयोजक विशाल शर्मा, दक्षिण मंडल सहसंयोजक आईटी सेल हर्ष अग्रवाल, विमल ठाकुर, शरद ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।⬇️शेष नीचे⬇️

राजनांदगांव से दीपक साहू

Exit mobile version