Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ में नयी शराब दरे लागू, इस ब्रांड की बियर और पौव्वा की बिक्री बंद!

रायपुर : छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शराब की नई दरों की घोषणा कि है। आबकारी विभाग का यह दावा है कि 1 अप्रैल 2025 से शराब की कीमतों में 4 प्रतिशत की कमी होगी, जिससे 1000 रुपये की बोतल पर ग्राहकों को 40 रुपये तक की राहत मिलेगी। हालांकि, पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की तुलना में छत्तीसगढ़ राज्य में शराब अभी भी महंगी बिकेगी। जैसे बैगपाइपर व्हिस्की मध्यप्रदेश में 1250 रुपये में बेचीं जा रही है, तो छत्तीसगढ़ राज्य में इसकी कीमत 1800 रुपये होगी। इसी तरह बीरा ब्रांड की बीयर और मैकडॉवेल नंबर वन का पौव्वा छत्तीसगढ़ राज्य में नहीं बिकेगा।

 

 

नई नीति के तहत शराब खरीदी प्रक्रिया हुई पूरी :

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने थोक में शराब खरीदने के लिए रेट ऑफर जारी किया है, जिससे शराब की सप्लाई कम कीमत पर सुनिश्चित किया जा सके। 20 मार्च को रेट ऑफर खोला गया, जिसमें कंपनियों के साथ बातचीत कर समझौता किया गया। इसके बाद शराब की फुटकर दरें तय कर सभी जिलों के कलेक्टरों को सर्कुलर भेजा गया।

67 नई शराब दुकानें खुलेंगी :

1 अप्रैल 2025 से नई आबकारी नीति लागू होगी, जिसके तहत प्रदेश में शराब बिक्री की जाएगी। आबकारी विभाग ने इस वर्ष 67 शराब कि नई दुकानें खोलने का निर्णय किया है। इस संबंध में कलेक्टरों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 674 शराब दुकानें संचालित हैं, जिनमें प्रीमियम शॉप्स भी शामिल हैं। लेकिन आबकारी विभाग के निर्णयों को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं, क्योंकि कुछ चुनिंदा कंपनियों की शराब को ही खरीदी जा रही है। आबकारी विभाग के सूत्रों के बुताबिक, USL और RED label जैसे बड़े विदेशी ब्रांड को स्वीकृति नहीं मिला है। इसके अलावा, बीरा ब्रांड की बीयर भी छत्तीसगढ़ राज्य में नहीं बेचीं जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे ज्यादा बिक्री पौव्वा शराब की होती है, लेकिन इंटरनेशनल ब्रांड्स के बजाय लोकल ब्रांड के साथ ज्यादा कीमत में एग्रीमेंट किए गए हैं।

Exit mobile version