Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नवा रायपुर में बने सीएम हाउस में शिफ्ट होंगे नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पुराने मुख्यमंत्री निवास में रहेंगे डॉ. रमन सिंह

(संतोष देवांगन) रायपुर : नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ राज्य के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो सिविल लाइन के मुख्यमंत्री निवास में नहीं रहेंगे। नवा रायपुर में बने सीएम हाउस में शिफ्ट होंगे। और अभी तक रहे छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी दसूरे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और तीसरे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसी बंगले में रहे हैं।



फिलहाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शंकरनगर स्थित बंगला पहुना में रह रहे हैं। सीएम सचिवालय के अफसरों की माने तो नए मुख्यमंत्री नवा रायपुर में बने नए सीएम हाउस में ही शिफ्ट होंगे। और यही वजह है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सीएम हाउस बनाने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वे हर हाल में 31 दिसंबर तक नया सीएम हाउस विभाग को हैंडओवर कर दें।



विभाग का दावा है कि, नए मुख्यमंत्री निवास का काम लगभग पूरा हो गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी जांची जा चुकी है। पिछले महीने ही सीएम हाउस में कुछ बदलवा किए गए थे बस उसी काम को पूरा किया जा रहा है। इसलिए बंगला हैंडओवर करने में कोई दिक्कत नहीं है। नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नवा रायपुर में शिफ्ट होने के बाद सिविल लाइन के सीएम हाउस को छत्तीसगढ़ के दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री और अभी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को अलॉट किया जाएगा।



Exit mobile version