Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नदी के किनारे 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, इस तरह पकड़ाया पड़ोसी युवक

रायगढ़ : जिला के लैलूंगा क्षेत्र के गांव में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में लैलूंगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची को इस तरह ले गया ?

मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिला के ग्राम पंचायत चंवरपुर के गांव बोसरीडांड का रहने वाला सचिन एक्का (18 वर्ष) अपने ही पड़ोस में रहने वाली 4 साल की बच्ची को घुमाने ले जाने के नाम पर नदी की ओर ले गया, फिर आरोपी ने बच्ची के साथ अनाचार किया। काफी समय तक जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो बच्ची के परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया।

होश में आने के बाद बच्ची ने खोला राज !

परिजनों को तलाश करने पर नदी के पास बेहोशी की हालत में बच्ची मिली। बच्ची को होश में लाकर उससे जब पूछा गया, तो उसने बताया कि, उसके साथ सचिन ने गंदा काम किया है। जिसके बाद बच्ची को लेकर उसके परिजन और गांववाले लैलूंगा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 363, 376 क, ख पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक की मेडिकल जांच कराकर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आपके जानकारी के लिए बता दे कि, यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version