Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही के खिलाफ झारा झारा वोट पड़ेंगे – नीरज कन्नौजे

राजनंदगांव । कांग्रेस के युवा नेता नीरज कन्नौजे ने कहा कि मतदाता देश की 18वीं लोकसभा के लिए 26 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से शाम तक महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही के विरुद्ध झारा झारा वोट देंगे। जो जनता को परेशान करती रही है उन्हें अवश्य सबक सिखाएंगे किसी के बहकावे में आकर नहीं बल्कि सोच समझकर मतदान करेंगे। दाताओं का एक  एक वोट देश के भाग्य का निर्णय करेगा।

श्री कन्नौजे ने आगे कहा कि आप भी अपना अमूल्य वोट उन्हें करें जो आप सबकी पूरे देश की चिंता करते हैं। जुमलेबाजी से देश नहीं चल सकता नफरत पैदा करने से देश की अखंडता एकता पर आंच आती है। इसे ध्यान में रखकर मतदान करें। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा से सर्वाधिक मतों से जीत होगी। इसके लिए महिला, पुरुष, युवा व बूढ़े आगे आकर अपना अमूल्य मत का भूपेश बघेल के पक्ष में देने की अपील की है।

Exit mobile version