Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भूपेश बघेल को नीरज कन्नौजे ने गुलदस्ता भेंटकर दी जन्मदिन की बधाई

*➡️ पूर्व सीएम हुए गदगद*

राजनांदगांव । पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस कद्दावर नेता भूपेश बघेल की जन्मदिन के अवसर पर राजनांदगांव शहर कांग्रेस दक्षिण मंडल के महामंत्री नीरज कन्नौजे भिलाई स्थित उनके निवास पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर और केक काटकर उनके मुंह मीठा कराकर ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर श्री बघेल उन्हें देखकर गदगद हो गए।⬇️⬇️⬇️

गौरतलब है कि श्री बघेल के राजनांदगांव के लोकसभा प्रत्याशी रहते और उससे पूर्व उनके प्रत्येक दौरे की सफलता के लिए अपने लाव लश्कर के साथ कड़ी मेहनत की है। जिसे श्री बघेल भूले नहीं है। यही वजह है कि श्री बघेल ने उन्हें देखकर विशेष सम्मान दिया और उनसे चर्चा के लिए काफी समय निकालकर विशेष तौर से नगरी निकाय चुनाव के संबंध में खुलकर चर्चा की है।⬇️⬇️⬇️

इस अवसर पर श्री कन्नौज ने विनम्रता पूर्वक कहा कि वे (श्री बघेल) जैसा भी आदेश करेंगे मानने के लिए तैयार हैं। इस दौरान श्री कन्नौजे के साथ प्रदीप यादव, सहदेव साहू, जावेद, पारस गुप्ता, संदीप सोनी, सुरेंद्र मंडावी, कुमुद साहू, अमन भाई सहित बड़ी संख्या में शहर दक्षिणी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version