Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या, मां-पिता के सामने बेटे की कर दी थी हत्या

दंतेवाड़ा : अरनपुर थाना क्षेत्र के पोटली में पूर्व जनपद सदस्य और सरपंच रहे जोगा को नक्सलियों ने हत्या कर दी। देर रात घर में घुसे हथियारबंद माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों का आरोप है कि, जोगा पुलिस की मदद करता था और बीजेपी के लिए प्रचार करता था। स्थानीय लोगो के मुताबिक, जोगा ने सीपीआई के लिए राजनीति की। जिसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गया।

मौजूदा समय में जोगा पोडियामी की पत्नी जनपद सदस्य हैं। जोगा का परिवार माओवादियों की रडार पर पहले से था। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में जोगा के बेटे हरीश पोडियामी की भी हत्या कर दी थी। तकरीबन 6 वर्ष पूर्व माओवादियों ने जनदालत में मां और पिता के सामने पुत्र जोगा को मौत के घाट उतारा था। अब पिता जोगा पोडियामी को भी मार डाला।

Exit mobile version