Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

90 लाख रुपये के इनामी नक्सली विजय रेड्डी और 26 लाख रुपये के इनामी लोकेश सलामे पुलिस मुठभेड़ मे ढेर

रिपोर्टर – शशिकांत देवांगन, मोहला-मानपुर, छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस से पहले मोहला-मानपुर पुलिस को बड़ी सफलता, दो शीर्ष नक्सली लीडर मुठभेड़ में ढेर।

मुठभेड़ स्थल से इंसास रायफल, .303 रायफल, कपड़े, दवाइयां और अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद।
घटना थाना मदनवाड़ा क्षेत्र के बंडा पहाड़ में हुई।

 

मोहला-मानपुर जिला पुलिस और डीआरजी फोर्स को स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी सफलता मिली है।
थाना मदनवाड़ा और सीतागांव क्षेत्र के बंडा पहाड़ के जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 90 लाख रुपये के इनामी नक्सली विजय रेड्डी और 26 लाख रुपये के इनामी लोकेश सलामे को मार गिराया। यह मुठभेड़ भारी बारिश के बीच करीब 5 से 6 घंटे चली।

जिले को नक्सल मुक्त बनाने के लिए पुलिस का अभियान जारी है।
सूचना मिली थी कि स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी वारदात की साजिश रचने के लिए नक्सली बंडा पहाड़ इलाके में डेरा डाले हुए हैं।
इस पर मोहला-मानपुर जिला पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने बारिश में ही घेराबंदी करते हुए आगे बढ़ना शुरू किया।
पुलिस को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवाब पुलिस ने दिया।
करीब 5 से 6 घंटे चली इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो बड़े नक्सली लीडरों को ढेर कर दिया।

घटनास्थल से दो शवों के साथ एक इंसास रायफल, एक .303 रायफल, कपड़े, दवाइयां और दैनिक उपयोग के अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
मारा गया नक्सली विजय रेड्डी (60) के खिलाफ 42 और लोकेश सलामे के खिलाफ 37 मामले दर्ज थे।
इस कार्रवाई से नक्सलियों में हड़कंप मच गया है।

Exit mobile version