Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कांकेर : पुलिस को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेम्बर्स की सुरक्षा में तैनात रहने वाले कम्पनी नम्बर 7 के सदस्य ने एसपी शलभ सिन्हा के सामने आत्म-समर्पण कर दिया है। यह नक्सली कोयलीबेड़ा दलम के कमांडर नागेश के साथ काम कर चुका है। नक्सली पर 8 लाख रुपये इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस का मानना है कि बड़े कैडर के नक्सली सदस्य के समर्पण से नक्सलियों के कई राज पुलिस के सामने खुल सकते है। महिपाल 2008 से नक्सल संगठन में सक्रिय है और माड़ इलाके में सीसी मेंबर्स की सुरक्षा की जिम्मेदारी इस पर थी।

नक्सल मोर्चे में तैनात महिपाल आंचला के आत्म-समर्पण करने से कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस को यह उम्मीद है की महिपाल बड़े कैडर के साथ काम कर रहे थे जिसकी वजह से उन्हें नक्सल मोर्चे में फायदा हो सकता है। आत्म-समर्पण करने वाले नक्सली महिपाल आंचला पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Exit mobile version