Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नक्सल उन्मूलन अभियान को मिली बड़ी सफलतालमरा जंगल में दो स्थानों से भारी मात्रा में नक्सली डम्प सामग्री बरामद

राजनांदगांव रेंज में नक्सलियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे व्यापक एवं सघन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 08.12.2025 को एमएमसी जोन के 12 माओवादी आत्मसमर्पित हुए थे। पूछताछ के दौरान उनके द्वारा थाना बकरकट्टा अंतर्गत लमरा जंगल में दो अलग-अलग स्थानों पर नक्सली डम्प छुपाकर रखने की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने तत्काल तलाशी अभियान संचालित किया। तलाशी के दौरान दोनों स्थानों पर मिट्टी के नीचे दबाकर रखे गए नक्सलियों के भारी डम्प बरामद किए गए, जिनमें हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं का बड़ा भंडार शामिल है।

 

बरामद सामग्री :

INSAS LMG रायफल – 01 नग,303 रायफल – 02 नग (58 जिंदा राउंड सहित)
12 बोर गन – 01 नग (25 राउंड सहित)
BGL – 01 नग (05 सेल, जिनमें 04 जिंदा एवं 01 खाली),वर्दी कपड़े – 02 सेट,पोच – 02 नग,पिट्ठू – 02 नग,तिरपाल,मेडिकल सामग्री,नक्सली साहित्य,अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री

 

 

Exit mobile version