Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

80 लाख रूपए के इनामी नक्सली गिरफ्तार, पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

कांकेर : 80 लाख रूपए के इनामी नक्सली को मध्यप्रदेश राज्य के जबलपुर क्षेत्र से छत्तीसगढ़ पुलिस ने रिमांड पर लिया है। 80 लाख रूपए के इनामी नक्सली अशोक रेड्डीर जब अपनी इलाज कराने जबलपुर गया हुआ था तभी मध्यप्रदेश के एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

लगभग एक महीने बाद कांकेर पुलिस 80 लाख रूपए के इनामी नक्सली को रिमांड में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, इलाज करवाने जबलपुर पहुंचे 80 लाख के इनामी नक्सली डीकेएसजेडसी सदस्य अशोक रेड्डीर उर्फ बलदेव को लगभग 1 महीने पहले मध्य प्रदेश के एटीएस ने दबोचा था। नक्सली के खिलाफ कांकेर जिले के छोटेबेठिया में अपराध दर्ज है।

जिसको लेकर पूछताछ के लिए कांकेर पुलिस जबलपुर जेल से 15 सितंबर को कांकेर लाई है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। जहां आरोपी को 20 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं इनामी नक्सली से कांकेर पुलिस 20 सितंबर तक पूछताछ करेगी, जिसमें कई अहम जानकारी का खुलासा हो सकता है।

Exit mobile version