Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

युवा कांग्रेस चुनाव में नवाज समर्थको का रहा दबदबा

राजनांदगांव : हाल ही हुए युवा कांग्रेस के चुनावो में नवाज़ भाई समर्थक युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव के लिए नरेंद्र वर्मा और प्रीति वैष्णव निर्वाचित हुए व युवा कांग्रेस अध्यक्ष जिला राजनांदगांव ग्रामीण से संदीप सिंह गहरवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महेश सेन से 7963 वोट से युवा कांग्रेस अध्यक्ष जिला मानपुर मोहला चौकी से मनीष निर्मल निकटम प्रतिद्वंदी अजय कुमार से 1322 वोट से और विधानसभा अध्यक्ष डोंगरगढ़ में सौरभ वैष्णव अपने निकटम प्रतिद्वंदी हेमचंद यादव 4983 वोट से विजयी हुए।

विधानसभा अध्यक्ष डोंगरगांव से कमलेश साहू अपने निकटम प्रतिद्वंदी लीलेश पटेल से 1257 वोट से विजयी हुए उसी प्रकार मोहसिन खान जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस खैरागढ़ छुईखदान चौकी निर्वाचित हुए, जिला युवा कांग्रेस राजनांदगांव शहर से कादिर सोलंकी और साहू जिला महासचिव तथा मुकेश कुमार निर्मल जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए, डोंगरगांव विधानसभा से विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए टीकम सिन्हा और बलेश्वर नेताम तथा नवीन वर्मा महासचिव निर्वाचित हुए, मोहला मानपुर विधानसभा अध्यक्ष के लिए नितिन लोनहरे ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी सदानंद सन्डे को 282 वोट से हराकर विजयी हुए।

राजनांदगांव से दीपक साहू

Exit mobile version