Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नवमी की छात्राओं को मिली साइकिल की सौगात

राजनांदगांव_शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पीएम सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार शाम सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा नवमी की 48 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष पारस वर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता जनभागीदारी समिति अध्यक्ष गोलू सूर्यवंशी ने की। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

 

 

साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने शासन की इस योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद डिलेश्वर साहू, अभय यादव, चंदू शेखर, चंद्रकृत साहू, प्रमोद, पार्षद प्रतिनिधि संतोष साहू, विद्यालय के प्राचार्य पंकज शुक्ला, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, पालक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Exit mobile version