Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आज से लगा नौतपा, भारी गर्मी से राहत पाने के लिए करे ये काम, मौसम विभाग ने कहा…

रायपुर : राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस दौरान आज से नौतपा की भी शुरुआत हो चुकी हैं। नौतपा के शुरू होने के बाद छत्तीसगढ़ में और भी भारी गर्मी पड़ने के आसार जताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में नौतपा की शुरुआत आज से हो रही है। नौतपा के चलते मौसम विभाग ने अगले 9 दिनों तक छत्तीसगढ़ में भारी गर्मी पड़ने के आसार जताए (chances) हैं। छत्तीसगढ़ में कल से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ के कई स्थानों में नमी के कारण हल्की बारिश के आसार भी जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की वजह से तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगी।

Exit mobile version