Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राष्ट्रीय कार्य “मकान सूचिकरण” समय पर पूरा – फिर भी नहीं मिला कर्मचारियों को मानदेय, प्रदेश भर में आक्रोश

* मकान सूचीकरण-2027 के कर्मचारियों को मानदेय नहीं, प्रदेशभर में बढ़ा असंतोष कि तत्काल भुगतान की मांग…

* बजट आबंटन के बाद भी नहीं मिला जनगणना कर्मियों को मानदेय, देने लगा धैर्य जवाब प्रदेशभर में बढ़ा असंतोष…
रायपुर ;
जनगणना मकान सूचीकरण-2027 के कार्य में लगे कर्मचारियों को मानदेय राशि का भुगतान नहीं होने से प्रदेशभर में नाराजगी बढ़ती जा रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश विद्यालयीन शिक्षक संघ ने मानदेय भुगतान में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए शासन से शीघ्र राशि कर्मचारियों के खातों में जारी करने की मांग की है।

संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी कमल नारायण चौहान, प्रदेश अध्यक्ष धरमदास बंजारे, पदाधिकारी मोहम्मद सलीमुद्दीन खान, राजेश बंजारे एवं डी.के. सिरमौर ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि जनगणना मकान सूचीकरण-2027 जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में समयबद्ध तरीके से पूरा किया।

उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के बीच फील्ड में कार्य करते हुए कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, लेकिन मानदेय भुगतान में हो रही देरी उनके मनोबल को प्रभावित कर रही है।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि बजट आबंटन और भुगतान संबंधी आदेश जारी होने के बावजूद कर्मचारियों के खातों में राशि नहीं पहुंची है। लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण कर्मचारियों में असंतोष और आक्रोश बढ़ रहा है।

उन्होंने शासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जनगणना कार्य में लगे सभी कर्मचारियों का लंबित मानदेय तत्काल उनके बैंक खातों में जमा कराया जाए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके और उनके योगदान का सम्मान सुनिश्चित हो सके।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारियों की नाराजगी और बढ़ सकती है। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए।

Exit mobile version