Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेविका डॉली साहू का हुआ चयन

राजनांदगांव : शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविका डॉली साहू का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर 2024 के लिए हुआ है ।

राष्ट्रीय एकता शिविर भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल (म.प्र – छ.ग.) द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर NIC कैंप का आयोजन 2 जनवरी से 8 जनवरी तक हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की संगठन व्यवस्था में स्वामी आत्मानंद शास्त्री अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय सोमानी जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में देशभर के विभिन्न राज्यों के रा से यो इकाइयों की भी सहभागिता होगी । सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर के दौरान विभिन्न प्रांतो के स्वयंसेवक स्वयंसेविकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के संस्कृति का आदान-प्रदान किया जायेगा।

स्वयंसेविका का राष्ट्रीय एकता शिविर चयन हेतु संस्था के प्राचार्य डॉ. के एल टांडेकर , रासेयो जिला संगठक डॉ. एस. के. पटेल और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी संजय सप्तर्षि, करुणा रावटे एवं केमिस्ट्री विभाग से शरद तिवारी द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।

Exit mobile version