Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बेलौदी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान सफल, सरपंच हुकुमचंद निषाद के नेतृत्व में 80 से अधिक बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्राफ्

* बेलौदी में पल्स पोलियो अभियान सफल, 80 से अधिक बच्चों को पिलाई गई “दो बूंद जिंदगी की”…
* राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर बेलौदी में बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो ड्रॉप…
* पल्स पोलियो अभियान को मिला जनसमर्थन, ग्राम बेलौदी में दिखा जागरूकता का असर…

पाटन- बेलौदी: दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलौदी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 21 जनवरी 2025 को अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभियान कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, पाटन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इस अभियान के दौरान ग्राम पंचायत बेलौदी के लोकप्रिय सरपंच श्री हुकुमचंद निषाद के नेतृत्व में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 80 से 85 बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” के तहत पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। सरपंच श्री निषाद ने स्वयं उपस्थित रहकर बच्चों को दवा पिलाई और अभियान को सफल बनाया।

इस अवसर पर सरपंच हुकुमचंद निषाद ने ग्राम की माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पल्स पोलियो की खुराक पिलाएं, ताकि गांव के साथ-साथ संपूर्ण भारत को पोलियो मुक्त बनाया जा सके।

अभियान की सफलता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केवरा वर्मा तथा मितानिन सुनीता वर्मा, प्रेमलता वर्मा और चंद्रप्रभा वर्मा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बेलौदी के सरपंच श्री हुकुमचंद निषाद, किरण ठाकुर, बच्चों की माताएं, आंगनबाड़ी सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version