Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अखिल भारतीय लोधी लोध लोधा महासभा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की हुई नियुक्तियां

अखिल भारतीय लोधी लोध लोधा महासभा

रायपुर : छत्तीसगढ़ लोधी समाज के लोकप्रिय संघर्षशील जुझारू प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री घनश्याम वर्मा जी,प्रदेश युवा अध्यक्ष माननीय श्री सुरेश सिंगौर जी ,एवं प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती दशमत जंघेल जी एवं छत्तीसगढ प्रदेश संगठन की लोधी समाज छत्तीसगढ़ समस्त सम्मानित प्रदेश संगठन की अनुशंसा में 21 दिसम्बर 2024 को करनाल हरियाणा में आयोजित अखिल भारतीय लोधी लोध लोधा महासभा के राष्ट्रीय महाअधिवेशन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री विपिन कुमार वर्मा (डेविड) जी के गरिमामय उपस्थित में छत्तीसगढ़ लोधी समाज की सक्रियता एवं उपस्थिति देखकर अखिल भारतीय लोधी लोध लोधा महासभा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चयन किया गया। यह हमारे छत्तीसगढ़ लोधी समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।⬇️शेष नीचे⬇️

अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा में राष्ट्रीय पदाधिकारीयों के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश से सामाजिक बंधु जनों की नियुक्ति की गई हैं, जो इस प्रकार है – सर्वप्रथम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान गिरवर जंघेल पूर्व विधायक (खैरागढ़), राष्ट्रीय महामंत्री श्री भरत वर्मा जी (राजनांदगांव), राष्ट्रीय सचिव श्रीमान अरुण जंघेल जी (रायपुर), राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमान राजेंद्र जंघेल जी , राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमान हेतु राम वर्मा जी (बिलासपुर), श्रीमान नरोत्तम वर्मा जी (दुर्ग जिला), श्रीमान पीलाराम कौशिक जी (कबीरधाम जिला), राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमति चित्ररेखा वर्मा जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष (राजनांदगांव जिला), राष्ट्रीय महिला संगठन मंत्री श्रीमती लक्ष्मी जंघेल जी (कोहका भिलाई नगर), की नियुक्ति किया गया।⬇️शेष नीचे⬇️

आप सभी नवनियुक्त अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा में राष्ट्रीय पदाधिकारीयों बनाने पर बहुत-बहुत बधाई के साथ समाज में उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री घनश्याम वर्मा जी के प्रति सहृदय आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

Exit mobile version