Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नेशनल हेराल्ड प्रकरण_ अदालत की टिप्पणी से भाजपा की राजनीति बेनकाब — ऋषि शास्त्री

 

नेशनल हेराल्ड मामले में हुई सत्य की जीत, एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करे भाजपा

राजनांदगांव _नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्यवाही पर अदालत द्वारा की गई हालिया टिप्पणी को कांग्रेस ने सत्य की विजय बताया है। पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऋषि शास्त्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न्यायालय के रुख ने यह साबित कर दिया है कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कोई भी कार्यवाही न्याय के सामने अधिक समय तक टिक नहीं सकती।

ऋषि शास्त्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, “लंबे समय से कांग्रेस नेतृत्व की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से केंद्रीय जांच एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा था। न्यायालय के निर्णय ने स्पष्ट कर दिया है कि सत्ता के बल पर सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता।”

उन्होंने नेशनल हेराल्ड के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्थान देश की आजादी के आंदोलन की विरासत है। इसे निशाना बनाना न केवल कांग्रेस पर हमला है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के भी खिलाफ है।

भाजपा को जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने की सलाह
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भाजपा सरकार को अब केंद्रीय एजेंसियों को ‘राजनीतिक हथियार’ की तरह इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने नसीहत दी कि सरकार का ध्यान जनता के वास्तविक मुद्दों जैसे— महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर होना चाहिए, जिनसे ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं।अंत में ऋषि शास्त्री ने दृढ़ विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस पार्टी देश के न्याय, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगी।

Exit mobile version