Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नंदनी नेताम ने बस दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

गरियाबंद : प्रदेश भाजयुमो कार्यकारिणी कार्यसमिति स्थाई आमंत्रित बिंद्रा नवागढ़ सदस्य श्रीमती नंदनी नेताम ने कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

कांकेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रेस वार्तालाप पर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ व लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ कॉम को बताया कि कांकेर से अंतागढ़ जा रही बस पोड़गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मृत्यु हुई है तथा 10 घायलों को उचित उपचार के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया हैं। शेष घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतागढ़ में किया गया है।

Exit mobile version