Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने पार्षदों के साथ की संगठन महामंत्रीयों से मुलाकात

(संतोष देवांगन) पाटन : नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद आज योगेश निक्की भाले एवं सभी भाजपा पार्षद सहित भाजपा कार्यालय रायपुर पहुंचकर दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, के मार्गदर्शन में प्रदेश कार्यालय रायपुर पहुंचकर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से सौजन्य मुलाकात कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा के सभी नवनिर्वाचित पार्षदगण वार्ड – 1 चंद्रप्रकाश देवांगन , वार्ड -2 जितेंद्र निर्मलकर , वार्ड -3 निशा सोनी , वार्ड -4 नेहा बाबा वर्मा, वार्ड – 11 केवल देवांगन , वार्ड – 12 अन्नपूर्णा पटेल, वार्ड – 13 संगीता धुरंधर , वार्ड – 15  देवेंद्र ठाकुर सहित भाजपा पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमति रानी बंछोर, केशव बंछोर,योगेश सोनी, बाबा वर्मा, सागर सोनी ,आदित्य सावर्णी, अमित कुमार,नारायण पटेल सहित भाजपा नेता उपस्थित थे।

Exit mobile version