Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजनांदगांव जिला के मुसरा मे गिरी रहस्यमयी वस्तु, ग्रामीणों में दहशत

रहस्यमयी वस्तु

रिपोर्टर- शशिकांत सनसनी राजनांदगाव छत्तीसगढ़


राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम कातल वाही मुसरा गांव में रविवार को अचानक आसमान से एक अज्ञात वस्तु गिरने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जब मौके पर पहुंचकर देखा तो वह एक मशीननुमा उपकरण था, जिस पर “Upper Weather Atmosphere, Meteorological Department” और “South Africa Manufacturing” अंकित था।

अचानक गिरी इस रहस्यमयी वस्तु को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएँ शुरू हो गईं। कोई इसे अंतरिक्ष से गिरा उपकरण बता रहा है तो कोई इसे किसी वैज्ञानिक प्रयोग का हिस्सा मान रहा है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय और जिज्ञासा का माहौल है।

सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने डोंगरगढ़ पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वस्तु को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह उपकरण किसी वैज्ञानिक प्रयोग, सैटेलाइट का हिस्सा है या मौसम संबंधी कोई मशीन।

Exit mobile version