Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मेरा विद्यालय, मेरा स्वाभिमान अभियान चलाया जाएगा

रिपोर्ट अनमोल कुमार मुंगेर।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (एबीआरएसएम ) संगठन की ओर से एक सितंबर 2025 को पूरे भारतवर्ष में “मेरा विद्यालय मेरा स्वाभिमान” का अभियान चलाया जाएगा कॉलेज व स्कूल में शिक्षक,छात्र और अभिभावक के बीच जो समन्वय टूट चुका है या टूटते जा रहा है उसे पुनः स्थापित करने की आवश्यकता है आज हम लोग महसूस भी कर रहे हैं कि छात्रों का अनुशासित होना,शिक्षकों को सम्मान ना देना,यह हमारे विद्यालय का वातावरण को दूषित फैलाना यह आम छात्र का हिस्सा बन चुका है शिक्षक छात्र का अनुशासनहीनता को देखकर भी मुख दर्शक बने हुए हैं शिक्षक भी अपने मूल कर्तव्यों को भूलकर अपनी गरिमा बढ़ाने में सफल नहीं हो रही है इन दोनों की कड़ी अभिभावक भी शिक्षकों को येन केन प्रकार से दोषारोपण सिद्ध करने में लगे हुए हैं तो हमारा समाज आखिर सही दिशा में ना जाकर अंधेरे में जाने का प्रयास कर रहा है इसलिए छात्र शिक्षक और अभिभावक को दूसरे पर विश्वास के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना पड़ेगा तभी हमारा परिवार समाज और देश की उन्नति के रास्ते पर जा सकेगा एक सकारात्मक सोच लानी पड़ेगी इसलिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों से अपील की है कि 1 सितंबर 2025 को सभी कॉलेज विद्यालयों में “हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान” का शपथ दिलाने का एक सफल प्रयास किया जाएगा इस पर मुंगेर जिला इकाई के संयोजक श्रीमान अजय कुमार ने संगठन के अभियान को सतत समर्थन करने की घोषणा की !
“विद्यार्थी एवं शिक्षकों का साझा संकल्प” :——
१) हम इस विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षक यह संकल्प लेते हैं कि हम मिलकर अपने विद्यालय को स्वच्छ अनुशासित हरित तथा प्रेरणा पद बनाए रखेंगे
२) हम विद्यालय के संपदा संसाधन तथा समय को राष्ट्र धन मानते हुए उनका संरक्षण और विवेक पूर्वक उपयोग करेंगे
३) हम विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाएंगे जहां कोई भेदभाव नहीं होगा
४) हम सभी संभव से समरसता से सीखने और सीखने के पथ पर अग्रसर रहेंगे
५) हम शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं अपितु चरित्र निर्माण आत्मविश्वास और समाज सेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे
६) हम इस विद्यालय को केवल एक संस्था नहीं अपितु संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने हेतु सतत प्रयत्नशील रहेंगे
७) हम यह दृढ़ संकल्प लेते हैं कि हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ है हमारी आत्मा का अभियान है और राष्ट्र निर्माण का आधार है भारत माता की जय.।
यह कार्यक्रम पूरे देश में सफल अभियान को लेकर काफी उत्साहित है इस अभियान में जिला इकाई मुंगेर की एवीआरएसएम के सभी कार्यकर्ता जोर जोर से लग चुके हैं इस कार्यक्रम को लेकर जिला संयोजक अजय कुमार एवं प्रदेश सचिव अभय कुमार सभी सहसंयोजक हरि शंकर सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह,रमाशंकर शर्मा,प्रशांत कुमार यादव, राजन कुमार नीरज,अवधेश कुमार पांडे, नीना कुमारी, राकेश राणा, कृष्णकांत सिंह,इस कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में मानाने का फैसला किया आप सभी शिक्षको से अपील है कि १ सितंबर को इस कार्यक्रम अपने अपने कॉलेज व स्कूल में जरूर से जरूर शपथ दिलाएंगे ताकि छात्र, शिक्षक और अभिभावक में सकारात्मक सोच और अमूल्य परिवर्तन हो सके…। रिपोर्ट अनमोल कुमार।

Exit mobile version