Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विश्वकर्मा पूजा पर खरडिहां गांव में संगीतमय कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन


शशिकांत सनसनी ब्यूरो चीफ़ छत्तीसगढ़

गाजीपुर _ जिले के खरडिहां ग्राम में भगवान विश्वकर्मा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य संगीतमय कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन गुरुवार शाम 4 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक श्रद्धा और उत्साह के साथ चलता रहा।

विशेष उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम भाजपा सहयोग मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष के शर्मा की जन्मभूमि पर संपन्न हुआ। इस आयोजन के मुख्य संयोजक अश्वनी राय एवं संदीप राय रहे।

आयोजन में समस्त ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजकद्वय ने बताया कि विश्वकर्मा पूजन का यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस आयोजन से आत्मिक सुख की अनुभूति होती है, साथ ही धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है और समाज में सहयोग की भावना का विकास होता है।

Exit mobile version