Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

परम महिमा अवार्ड 2025 से सम्मानित हुए ‘मशरूम मैन’ प्रभाकर कुमार

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

जमशेदपुर। कुसुम कुमानी ऑडिटोरियम, जमशेदपुर में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को परम महिमा अवार्ड – 2025 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा ने विजेताओं को सम्मान प्रदान किया।

इसी क्रम में झारखंड के खूंटी जिले के एपीपी एग्रीगेट के निदेशक प्रभाकर कुमार को मशरूम के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए परम महिमा अवार्ड – 2025 से नवाजा गया। मशरूम उत्पादन, मूल्यवर्धन और विपणन में विशेष उपलब्धियों के कारण श्री कुमार को ‘मशरूम मैन ऑफ झारखंड’ के नाम से भी जाना जाता है।

मशरूम से रोजगार और नवाचार का मॉडल
प्रभाकर कुमार ने न केवल मशरूम उत्पादन में नई तकनीक अपनाई, बल्कि इसके मूल्यवर्धित उत्पाद भी तैयार किए। उनके प्रयासों से मशरूम मार्ट, मशरूम बीज उत्पादन, प्रशिक्षण कार्यक्रम और कई सरकारी एवं गैर-सरकारी मंचों पर पहचान बनी।

उनके द्वारा मशरूम से बड़ी, पापड़, अचार, बिस्किट, टॉफी, लड्डू, पेड़ा, रसगुल्ला और विभिन्न प्रकार के मिक्चर जैसे उत्पाद तैयार कर बाजार में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन नवाचारों ने स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभाई है।

Exit mobile version