Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

चाकू से की युवक की हत्या, नाबालिक सहित 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

मुंगेली : मुंगेली पुलिस ने बारात में हुई एक युवक की हत्या के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 3 अप्रैल 2025 का है, जब रावणभाठा में एक विवाह समारोह के दौरान 17 वर्ष के टिकेंद्र साहू की चाकू से हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी देते हुए प्रार्थी घनश्याम साहू ने बताया कि उनके चाचा सालिक राम साहू के बेटे की शादी में बारात मुंगेली आई थी। करीब रात 11:30 बजे टिकेंद्र साहू अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। टिकेंद्र जब बीचबचाव करने गया, तो किसी ने उसके पेट में चाकू से वार कर दिया।
घायल टिकेंद्र को जिला हॉस्पिटस्ल में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन शाम 6:30 बजे उसकी मृत्यु हो गई। SP भोजराम पटेल के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर करन साहू, राहुल सोनकर, शुभम साहू, नरोत्तम भास्कर और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में यह सामने आया कि सभी आरोपियों ने मिलकर टिकेंद्र और उसके दोस्त धमेन्द्र साहू पर चाकू और मुक्कों से हमला किया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 238 और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version