Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पाटन के इस गांव में दिन दहाड़े मर्डर, टांगिया से किया 25 से ज्यादा वार, जाने पूरा मामला

पाटन के इस गांव में दिन दहाड़े मर्डर, टांगिया से किया 25 से ज्यादा वार, जाने पूरा मामला

संतोष देवांगन, पाटन : पाटन के सांतरा गांव से दिलदहला देने वाली घटना आई है। बता दे की पाटन के सांतरा गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने 70 साल के बुजुर्ग पर धारदार हथियार टांगिया से मारकर मर्डर कर दिया। यह खौफनाक मंजर पाटन के सांतरा गांव के भाटापारा में चौक के बीचों बीच यह मर्डर हुआ। यह घटना सामने आने के बाद लोग दहशत में हैं। सभी अपनी अपनी घर व दुकानें बंद कर दिए हैं।

इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र गौड़ (60वर्ष) एवं गैंद ठाकुर (70वर्ष) दोनो ही पाटन के सांतरा के रहने वाले हैं । गैंद ठाकुर और राजेंद्र गौड़ में छुटपुट विवाद हुआ। और अचानक गैंद ठाकुर आवेश में आ गया और घर से अपने टांगिया निकालकर राजेंद्र गौड़ के ऊपर हमला करना शुरू कर दिया। जब राजेंद्र बेहोस होकर जमीन पर गिरा तो शरीर पर 25 से ज्यादा बार टांगिया से वार कर दिया गया था। जिससे काफी वहां पर विभत्स दृश्य देखने को मिला।

हत्यारा गैंद ठाकुर के इस रूप को देखकर बीच-बचाव करने के कोई भी सामने नहीं आया। वह काफी गुस्से में नजर आ रहा था। जिस वजह से गांव के चौक के बीच हुई घटना ने सबका दिलदहला कर रख दिया है। आसपास के लोग अपने घरों व दुकानों को बंद कर के अंदर ही दुबक गए थे। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली और तत्काल टीम रवाना हुई। जिसके बाद घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version