Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

होली पर भिलाई में मर्डर, भिलाई में खून की होली, इलाके में दहशत का माहौल

होली पर भिलाई में मर्डर, भिलाई में खून की होली, इलाके में दहशत का माहौल

दुर्ग : दुर्ग जिले से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। भिलाई में खेली गई खून की होली। युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।  यह कांड होने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस वारदात में शामिल कातिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, खुर्सीपार इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस खुनी खेल में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम शुभम राजपूत (23 वर्ष) निवासी मोची मोहल्ला खुर्सीपार है। पुलिस जबरदस्त एक्शन में दिखी, मर्डर होने के बाद पुलिस ने 30 मिनट के अंदर ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।

बता दे की अन्य आरोपियों की खोजबीन जारी है। पुलिस ने जिसको गिरफ्तार किया है, वह इस घटना का मेन आरोपी सेवक राम निषाद (38 वर्ष) निवासी राजीव नगर, खुर्सीपार है। इस मामले में पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आपको बता दे की यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version