Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पेट में लात मरने से हुई हत्या, आरोपी हुआ गिरफ्तार

रायगढ़ : पत्नी से अवैध संबंध के आरोप को लेकर हुए विवाद में पति के पेट पर ग्रामीण ने लात मार दी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। यह घटना खरसिया पुलिस थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार ग्राम डुमरपाली का निवासी सुरीत कुमार राठिया (38) मजदूरी करता था। बुधवार के दिन रात्रि में सुरीत की पत्नी तीजमती को गांव का रहने वाला नोहर प्रसाद डनसेना शादी कार्यक्रम में छोड़ने के लिए कुनकुनी गया था।

 

रात में लगभग साढ़े 8 बजे सुरीत की मुलाकात नोहर प्रसाद डनसेना से हुई, तो सुरीत उससे कहने लगा कि तीजमती के साथ तेरा प्रेम प्रसंग है और यह बात कहकर गाली-गलौज करने लगा। जिससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, तब उसने गुस्से में आकर नोहर ने सुरीत के पेट पर जोरदार लात मार दिया। जिससे वह जमीन में गिर गया। जिसके बाद नोहर वहां से चला गया। इस घटना की जानकारी सुरीत के भाई सुशील कुमार राठिया और उसके परिजनों को हुई। परिजन घर में उसका घरेलू उपचार करा रहे थे। जहां गुरुवार के दिन रात्रि 8 बजे सुरीत की हालत की बिगड़ने लगी। ऐसे में उसे शीघ्र खरसिया हॉस्पिटल ले जाया गया।

 

जहां उसका प्रारंभिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया। सुरीत कुमार को मेडिकल काॅलेज हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में खरसिया पुलिस थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने यह बताया कि इस घटना के बाद मृतक के बड़े भाई ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आरोप कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Exit mobile version