Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नगर निगम ने बकाएदारों से वसूले 22 लाख रुपए, जाने किस तरह से वसूला गए पैसे

रायपुर : जोन- 10 के तहत देवपुरी स्थित एलके लॉजिस्टिक से वर्तमान वित्त वर्ष के बकाए सम्पतिकर एवं यूजर चार्ज मिलाकर 22 लाख रूपए वसूले गए। डुमरतराई थोक बाजार जूता चप्पल लाईन के दुकानदारों से पुन: एक बार वहाँ राजस्व वसूली शिविर लगाकर वर्तमान वर्ष का सम्पतिकर एवं यूजर चार्ज मिलाकर 10 लाख रूपये एवं तेलीबाँधा स्थित उत्सव मैरिज पैलेस से अंतिम जानकारी देने के तत्काल पश्चात विगत वर्ष 2021-22 के 4 लाख रूपए वसूले गए ।
जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया के नेतृत्व एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी विवेकानंद दुबे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा सम्पतिकर एवं यूजर चार्ज मिलाकर निगम करों के राजस्व के संग्रहण का अभियान जारी है।
Exit mobile version